नवनिर्माण की कछुआ चाल, जनता हुई बेहाल
फतेहपुर, मई 14 -- खागा। नौबस्ता रोड के नवनिर्माण ने क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। निर्माण कार्य की कछुआ चाल से आम जनता बेहाल है। बेहद धीमी गति से हो रहे निर्माण के अलावा सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हैं। इससे हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालात यह हैं कि सड़क को एक तरफ जेसीबी से खोदकर मोरंग और कंक्रीट डाली जा रही है जिससे आवाजाही के लिए महज एक पतली लेन बची है। इसी संकरी पट्टी से गुजरने की जद्दोजहद में दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के एक हिस्से की गहरी खुदाई के कारण वाहनों के उसमें पलटने का खतरा हर वक्त बना रहता है। गुरुवार को भी एक वाहन अनियंत्रित होकर खोदी गई साइड में धंस गया जिसे निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए किसी भी जिम्मेदार कर्मचारी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.