प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय की 29334 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत चयनित 47 अभ्यर्थियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। 18 व 19 मार्च को काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों से समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना कार्यालय मम्फोर्डगंज में रिक्त विद्यालयों का विकल्प प्राप्त किया गया। उसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने शाम को नियुक्ति पत्र दिया। शिक्षकों ने बुके देकर बीएसए का आभार जताया। 26 और 27 को रामनवमी का अवकाश होने के कारण नवनियुक्त शिक्षकों की ज्वाईनिंग अब 28 मार्च को हो पाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.