पाकुड़, मई 11 -- ​पाकुड़। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल अभ्यर्थियों के विद्यालय पदस्थापन की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। प्रतिस्थापन की प्रक्रिया करीबन 6 महीने बाद हुई । प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए 8 मई 2026 को उपायुक्त सभागार में रैंडमाइजेशन तकनीक का उपयोग कर स्कूलों का आवंटन किया गया। ​जिला स्थापना समिति की बैठक के बाद लिए गए निर्णय के तहत, कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के कुल 178 नवनियुक्त शिक्षकों को जिले के पाकुड़, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा और आमरापाड़ा जैसे विभिन्न प्रखंडों में नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालयों के 65 प्रधान शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 11 मई 2026 से पटना में प्रशासन को उम्मीद ...