हरिद्वार, जून 3 -- जिला चिकित्सालय में नवनियुक्त प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके सोनी का अस्पताल की नर्सेज एसोसिएशन ने स्वागत किया। डॉ. सोनी ने हाल ही में जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया है। स्वागत समारोह के दौरान नर्सेज एसोसिएशन की जिला महामंत्री हिमांशु जोशी ने एसोसिएशन की ओर से डॉ. सोनी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मैटरन सुषमा सिंह, बेणु नंदा, प्रिया चौहान, हिमानी खन्ना, विजयलक्ष्मी, रुचिका चौहान, ममता, सीमा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...