नवनियुक्त सिविल सर्जन ने इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
चतरा, मार्च 30 -- इटखोरी प्रतिनिधि। चतरा के नए सिविल सर्जन डॉक्टर सत्येन्द्र कुमार सिन्हा सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल के साथ ऑपरेशन थियेटर, लैब, कोल्ड चैन, वार्ड, ओपीडी दवा भंडारण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव कक्ष पहुंचकर प्रसूता को मिलने वाले सुविधा की जानकारी लेते हुए अस्पताल के इंचार्ज एएनएम नीता से प्रसूता को पड़ने वाली वैक्सीन की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने, मरीजों को अच्छी सुविधा देने और अस्पताल परिसर में सफाई बनाए रखने के लिए कहा, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विधि व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.