धनबाद, जनवरी 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने नवनियुक्त सहायक आचार्यों के ई विद्यावाहिनी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन से संबंधित आदेश जारी किया है। सर्वप्रथम सभी नवनियुक्त सहायक आचार्यों का जिलास्तर पर ई विद्यावाहिनी में पंजीयन होगा। पारा शिक्षक श्रेणी से सहायक आचार्य में चयनित शिक्षकों के पुराने टीचर आईडी को रिजाइन करते हुए उन्हें नए टीचर के रूप में जिलास्तर पर पंजीकृत किया जाएगा। उसके बाद प्रखंड स्तर से बीईईओ, बीपीओ, बीपीएम की ओर से बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया जाना है। शिक्षकों की संख्या के आधार पर अतिरिक्त कंप्यूटर एवं मानव बल कार्य में लगाएं ताकि पंजीयन का संपूर्ण कार्य सात दिनों के अंदर सुनिश्चित किया जा सके। पंजीयन के बाद सभी शिक्षकों को अपने विद्यालय में प्रतिदिन बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य ...