पलामू, जुलाई 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के तत्वावधान में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में नव नियुक्त 123 सहायक आचार्यो का बुधवार से 10 दिनी प्रशिक्षण शुरू हुआ। 10 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण का उदघाटन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मेदिनीनगर की प्राचार्य अमृता सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ धीरेंद्र सिंह, प्रशिक्षण के संसाधन श्याम लाल उरांव एवं देवेंद्र मिंज,केजी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य आशीष दुबे, संकाय सदस्य मो. शाहिद अनवर आदि ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य अमृता सिंह ने सभी नव नियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल कक्षा शिक्षण तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक, सह शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता न...