बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हनी फैसल का जिला कार्यालय पर स्वागत किया। हनी फैसल ने सभी को एकजुट कर पीडीए को मज़बूत करने की बात कही। कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन की अध्यक्षता प प्रवक्ता अख़लाक़ पप्पू के संचालन मे हुआ। मुख्यरूप से विधायक मनोज पारस,तसलीम अहमद,रामअवतार सैनी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ रमेश तोमर, पूर्व विधायक नईमउल हसन,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव,जाकिर हुसैन, प्रभा चौधरी, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...