गढ़वा, जून 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्यों के पदस्थापन को लेकर ओपन काउंसलिंग की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। यह भी पढ़ें- नवनियुक्त शिक्षकों की पदस्थापन में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांगओपन काउंसलिंग की मांग गढ़वा जिला उप प्रमुख संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष गोरखनाथ चौधरी ने शनिवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नवनियुक्त शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया ओपन काउंसलिंग के माध्यम से कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि जिले में तृतीय चरण के अंतर्गत 12 नवनियुक्त सहायक आचार्य वर्तमान में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विद्यालय आवंटन को लेकर शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पारदर्शिता, निष्पक्षता और शिक्षक हित को ध्यान में रखते हुए पदस्थापन प्रक्रिया को ओपन काउंसलिंग के माध्य...