नवनियुक्त मेडा सचिव अर्पित गुप्ता ने संभाला चार्ज
मेरठ, मई 20 -- मेरठ विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सचिव अर्पित गुप्ता ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया। अर्पित इससे पहले अमेठी में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात थे। अर्पित गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताओं में विभाग में चल रही परियोजनाओं को पूरा कराने और सरकारी योजनाओं और लक्ष्यों को समय से पूरा करने की बात कही है। उन्हें मेडा सचिव आनंद कुमार सिंह के स्थान पर यहां भेजे गया है। आनंद कुमार सिंह का तबादला रामपुर जनपद में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर हो गया है। आनंद कुमार सिंह का कार्यकाल 6 फरवरी 2024 से 14 मई 2026 तक रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.