मिर्जापुर, जून 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा की नव नयुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सरोज कुशवाहा के प्रथम बार आगमन पर नगर के इमामबाड़ा चौराहे पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यपर्ण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत अभिनंदन माल्यार्पण पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज,नगर अध्यक्ष पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मालती त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, सुमन यादव, सचिन जायसवाल, रूपेश यादव, गोपाल अग्रवाल, पुनीत मिश्रा, अमरेश सोनकर, शक्तिकेंद्र संयोजक सागर आनंद, विनय जायसवाल, विजय निषाद, राम सजीवन सरोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का हुआ स्वाग...