नवनियुक्त मंडी सचिवों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए मिलेगी विशेष ट्रेनिंग
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। हाल ही नियुक्त किए गए मंडी सचिवों को उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। मंडी परिषद मुख्यालय लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर मंडी निदेशक जेपी सिंह ने मंडी सचिवों के साथ सीधा संवाद करने के बाद यह निर्देश दिए हैं। इस दौरान श्री सिंह ने मंडी व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया और कहा कि प्रशिक्षण में किसानों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, मंडी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता तथा किसानों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने से जुड़े विषय भी शामिल होंगे। इससे मंडी स्तर पर किसानों की समस्याओं का समाधान अधिक तेजी और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.