मेरठ, मार्च 11 -- भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विनोद जैन का बुधवार को सरधना में भाजपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसके बाद आदर्शनगर स्थित सुधा देवी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडलअध्यक्ष का फूलमाला व बुके देकर सम्मानित किया। बतादें कि विनोद जैन को इस पद की जिम्मेदारी दूसरी बार मिली है। जिस पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामभूल जैन, राजीव जैन, नीरज जैन, मानिक जैन, दीपक शर्मा, राजकुमार शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, ऋषभ जैन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.