रुडकी, फरवरी 12 -- गुरुवार को क्षेत्र के तेलपुरा गांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनियुक्त विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्षों के स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अश्वनी कंबोज, डॉ. सतेंद्र चौहान, झबल सिंह, मनोज चौहान, नरेश प्रजापति, संगीत राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.