रुद्रपुर, मार्च 15 -- सितारगंज। भाजपा के विभिन्न मोर्चो के नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थन में नगर में बाइक रैली निकाली। रविवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भीष्म नारायण विद्रोही, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित गोयल व भाजपा एससी मोर्चा जिला मंत्री देवेश कुमार, जिला सोशल मीडिया संयोजक सुमित बहादुर पाल, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष वीरू भारती की नियुक्ति पर समर्थकों ने माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्वागत जुलूस महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर मुख्य चौराहा होते हुए तिरंगा चौक से वापस महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में सम्पन्न हुआ। यहां नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.