अयोध्या, मार्च 7 -- रानी बाजार। माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज रानी बाजार में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का प्रधानाचार्य एवं अध्यायापकों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि राधेश्याम त्यागी एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं,जिन्होंने संगठन के लिए वर्षों तक निष्ठा के साथ कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का जिला संगठन नई ऊंचाइयों को छुयेगा। स्वागत करने के दौरान ज्ञानेंद्र पाठक,ओम प्रकाश पांडेय,पुष्कर दत्त तिवारी,अमित पांडे,केशवराम पाल,प्रेमप्रकाश पांडेय,संतोष मौर्य,प्रवेश यादव,सुरेंद्र पांडेय,शिवकेश सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.