मिर्जापुर, मार्च 6 -- मिर्जापुर/चेतगंज। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के जिले में प्रथम आगमन पर शुक्रवार के हनुमान नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौ से अधिक वाहनों के काफिले के साथ विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। इसके बाद नगर के बरौंधा कचार स्थित जिला कार्यालय पर पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किए। वहीं, कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर काफिले को रोक कर जिलाध्यक्ष का माला फूल से स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज का काफिला जिले की सीमा हनुमान नगर में दोपहर बाद डेढ़ बजे पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे के साथ उनका स्वागत किए। इसके बाद दो बजे चेतगंज, तिलठी, श्रीपट्टी, लखनपुर होते हुए शाम को तीन बजे चील्ह चौराहे पर पहुंचा। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ,र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.