पीलीभीत, मार्च 8 -- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने शाहजहांपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद जितिन प्रसाद से मुलाकात की। भाजपा जिला अध्यक्ष ने पार्टी संगठन से जुड़े विषयों पर भी अहम चर्चा की। लगातार 7 साल से पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे संजीव प्रताप सिंह के बाद अब पार्टी संगठन ने गोकुल प्रसाद मौर्य को जिले में पार्टी की कमान सौंप है इसी क्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद ने शाहजहांपुर पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद जितिन प्रसाद से शिष्टाचार भेंट कर आवश्यक विषयों पर संवाद किया। बताने की भारतीय जनता पार्टी की जिले में अब नई कार्यकारिणी का गठन होना है और तमाम प्रक्रियाओं के बीच संगठन में नए चेहरों को भी शामिल किया जाना है। माना जा रहा है कि इसी क्रम में कुछ विषयों पर भी आवश्यक बातचीत हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.