सहारनपुर, मार्च 26 -- नकुड़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा के पहली बार नकुड़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। बुधवार शाम नगर के पीपलतला स्थित शीतल सिंह राणा के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपसी समन्वय और सहयोग से पार्टी को और मजबूत बनाया जा सकता है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सरदार अमरदीप सिंह, शीतलसिंह राणा, ...