बुलंदशहर, जुलाई 12 -- रविवार को क्षेत्र के ग्राम खाद मोहन नगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि संगठन की मजबूती और किसानों के हितों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनका समाधान कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि किसी भी किसान के ...