लखनऊ, अप्रैल 26 -- भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को कैसरबाग स्थित गांधी भवन के करनभाई सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य मंत्री नगर विकास राकेश राठौर ने की। बैठक में दर्जनों जिलों के प्रदेश पदाधिकारियों को जिला प्रभारी बनाया गया। यह लोग अब जिला संगठन को मजबूत करेंगे। इसके साथ ही बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाज की भागीदारी पर विशेष चर्चा हुई। वहीं, प्रदेश में प्रस्तावित महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर भी विचार विमार्श किया गया। बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू, महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी संजय साहू, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आनंद नारायण साहू, श्रीपाल राठौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.