बरेली, मई 21 -- एफआर इस्लामिया इंटर कालेज, बरेली के नवनियुक्त प्रबंधक मो. नफीस अंसारी एडवोकेट व प्रबंध समिति का बुधवार को प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी व कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय में शैक्षिक माहौल, अनुशासन व विद्यालय की उन्नति के लिए दृढ संकल्पित है। सभी शिक्षक विद्यालय के सर्वागीण विकास व छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिये सकारात्मक भूमिका निभायें। इस दौरान अध्यक्ष सै. कमर अली, उपाध्यक्ष काजी अलीम उद्वीन, उप प्रबन्धक हसीन हुसैन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नवनियुक्त प्रबंध समिति का हुआ स्वागत यह भी पढ़ें- संत माइकल्स अकादमी में इन्वेस्टिचर समारोह आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...