रुडकी, अप्रैल 8 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की जनपदीय इकाई ने बुधवार को अशासकीय विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रधानाचार्यों को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा बुके भेंट कर सम्मानित किया। परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉ. घनश्याम गुप्ता, जनपदीय संरक्षक प्रधान डॉ. विजय कुमार के साथ जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा, जिला मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा रानी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. ओम सिंह सैनी, मार्गदर्शक सुदेश अरोड़ा और समय सिंह सैनी ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर नवनियुक्त प्रधानाचार्यों का अभिनंदन किया। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि नवनियुक्त प्रधानाचार्यों के संगठन से जुड़ने से परिषद और अधिक मजबूत होगी। साथ ही कहा कि शीघ्र ही सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का वार्षिक अधिवेशन में सम्मान किया जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.