रुडकी, अप्रैल 8 -- मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव से गन्ने की फसल में चोटी बेधक, तना बेधक, थ्रिप्स कीट और पोक्का बोइंग रोग की आशंका बढ़ गई है। समय पर सही उपचार न होने पर फसल की पैदावार प्रभावित होती है। कृषि विभाग ने बचाव के लिए कीटनाशकों के छिड़काव की सलाह दी है। लक्सर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक डॉ. बीएस तोमर ने बताया कि इस समय किसानों के खेतों में खड़ी फसल पर चोटी बेधक रोग का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके प्रकोप से पत्तियों के मध्य भाग पर लाल धारी दिखाई देती है तथा किनारों पर गोल-गोल छेद बन जाते हैं। बचाव के लिए कार्बोफ्यूरान 3 प्रतिशत का 30 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.