मुजफ्फर नगर, मई 8 -- मुजफ्फरनगर। अग्रवाल मार्केट स्थित चन्द्रशील डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जयप्रकाश राणा का भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी 17 मई को नगला पिथौरा के इंटर कॉलेज मैदान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन होगा। सुभाष चौहान ने जिले वासियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। इस अवसर पर दिव्य प्रताप सोलंकी, संदीप चौहान, बृजपाल सिंह और संजीव वर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण में आएंगे दो मंत्री यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.