नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी का किया स्वागत
हरिद्वार, मई 28 -- बहुजन समाज पार्टी की बैठक शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश प्रभारी मोहित आनंद और अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की तरफ देख रही है। इस सरकार में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। 2027 के चुनाव में बसपा अहम भूमिका निभाएगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पाल, जिलाध्यक्ष मदन पाल, प्रदेश महासचिव सतेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज मल, राजदीप मेनवाल, अरुण कुमार, प्रदीप चौधरी, केपी सिंह, मदनवीर सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी बसपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.