रामनगर, अप्रैल 12 -- रामनगर। भाजपा युवा मोर्चा पीरुमदारा मंडल के नवनियुक्त महामंत्री इशांत चौधरी, महामंत्री सन्नी ठाकुर व उपाध्यक्ष प्रदीप रावत को दायित्व मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने शिष्टाचार भेंट की और उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए रामचरितमानस सुंदरकांड की पुस्तिका भेंट की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, सहकारी समिति अध्यक्ष ब्रह्मदेव झा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.