उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी की अध्यक्षता में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि हमें कंधे से कंधा मिलाकर जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इस नई टीम के कंधों पर नए कीर्तिमान गढ़ने की जिम्मेदारी है। बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह (नूतन), मनीष जायसवाल, डॉ. रजनीश वर्मा, सुशील तिवारी, विमला कुरील, अरविंद कुमार सिंह, विजय द्विवेदी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.