नवनियुक्त नगर मंडल कार्यकारिणी का हुआ स्वागत
बागपत, मई 13 -- बड़ौत। नगर के बिजरौल रोड स्थित शहामल एन्क्लेव में भाजपा नेता सुधीर मान के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। भाजपा नेता सुधीर मान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत उपरांत कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं, उनकी मेहनत, समर्पण से ही संगठन मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ कार्य करता है और यही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।मंडल प्रभारी डॉ. नीरज कौशिक ने कहा कि नई टीम के कंधों पर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर आगामी चुनावों में बड़ौत नगर के प्रत्येक बूथ को जीतने के लिए कार्य करना होगा। कार्यक्रम की अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.