गंगापार, मई 2 -- जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल में हंडिया के तहसीलदार रविप्रकाश सिंह को फूलपुर का तहसीलदार बनाया गया है। उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। इसके पहले वे मेजा, करछना और हंडिया में बड़ी कुशलता और प्रशासनिक कौशल से अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की किसी तरह की समस्याओं के निराकरण के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। यह भी पढ़ें- जूही एसीएम चतुर्थ, अविनाश एसडीएम फूलपुर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.