लखीसराय, अप्रैल 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में नवनियुक्त डीएस डॉ. कुमार अमित द्वारा ड्यूटी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नए सिरे से रोस्टर तैयार करने के निर्देश ने चिकित्सकों की बेचैनी बढ़ा दी है। खासकर वैसे चिकित्सक जो अब तक सप्ताह में एक या दो दिन ही ड्यूटी करते थे या केवल इमरजेंसी या फिर जेनरल ओपीडी तक सीमित रहते थे। डीएस के इस नए निर्देश से अधिक प्रभावित व बैचेन दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार डीएस ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नए रोस्टर में सभी चिकित्सकों की ड्यूटी समान रूप से निर्धारित किया जाएगा। इसके तहत किसी भी चिकित्सक को विशेष छूट नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नए रोस्टर के अनुसार सदर अस्पताल में डॉक्टरों का ड्यूटी शुरू, सीएस ने लिया जायजा सभी को नियमित रूप से सेवा देना होगा। रोस्टर तैयार करने के ल...