सिमडेगा, अप्रैल 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को नवनियुक्त जिला स्तरीय पदाधिकारियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक पुरी की अगुवाई में नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को फूल-माला पहनाते हुए अभिनंदन किया गया। दीपक पूरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। जहां हर कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी को सीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.