बदायूं, अप्रैल 1 -- बदायूं। श्री भामाशाह सेवा समिति द्वारा गांधी ग्राउंड स्थित केजी ऑटोमोबाइल्स पर विश्वजीत गुप्ता के जिला मंत्री बनने की खुशी में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में भारी संख्या में व्यापारियों और युवाओं ने माल्यार्पण कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, संस्थापक व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता और सह सचिव मुनेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...