शामली, जून 30 -- चौसाना। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर चौसाना चौकी प्रभारी संदीप यादव का स्थानांतरण झिंझाना थाने कर दिया गया है। उनके स्थान पर राहुल कुमार को चौसाना चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। चौकी पर पहुंचने पर राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। बता दें कि पिछले करीब एक माह से चौसाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही थी। विभिन्न स्तरों पर मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने चौसाना चौकी प्रभारी में बदलाव करते हुए राहुल कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी है।बताया यह भी पढ़ें- अरविंद कुमार कोडरमा...