बरेली, मई 21 -- बरेली। बरेली सिविल डिफेंस के नवनियुक्त चीफ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ का सम्मान समारोह गुरुवार को रोटरी भवन में आयोजित किया गया। प्रभागीय वार्डन शिवलेश चन्द्र पांडेय ने चीफ वॉर्डन को भागवद गीता भेंट कर सम्मानित किया। चीफ वार्डन रंजीत ने कहा कि सभी वार्डेंस केवल प्रशंसा या प्रशस्ति के लिए कार्य नहीं करते हैं, बल्कि शासन-प्रशासन के सौंपे गए कार्य को पूर्ण मनोयोग के साथ करने में विश्वास करते हैं। कार्यक्रम में उपनियंत्रक राकेश मिश्र, प्रमोद डागर, पंकज कुदेशिया, संजय पाठक, अंजय अग्रवाल, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...