नवनियुक्त कुलसचिव ने ग्रहण किया कार्यभार
आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव अमृतलाल ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय में सुशासन, पारदर्शिता, प्रशासनिक दक्षता तथा शैक्षणिक विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। इससे पूर्व वह गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके अतिरिक्त वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में उप कुलसचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य, सहायक कुलसचिव डॉ.महेश कुमार श्रीवास्तव, नित्यानंद आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विवि में15 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक अतिथि गृह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.