रांची, मार्च 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय, रांची के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह ने शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने नव-नियुक्त कुलपति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि नवनियुक्त कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा अधिकाधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...