रामगढ़, मई 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ शहर के सामाजिक कार्यकर्ता कमल बगड़िया ने नवनियुक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों की ओर से आलोक रंजन को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान युवा पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन ने शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि रामगढ़ में आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सतत प्रयास करेगा। साथ ही उन्होंने शहरवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।आलोक रंजन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई आपराधिक घटना या शांति भंग करने की कोशिश की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई क...