प्रयागराज, सितम्बर 12 -- परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों को अकादमिक सहयोग प्रदान करने तथा विद्यालयों में संचालित शैक्षिक गतिविधियों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए नवनियुक्त तीन स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) सदस्यों को बीएसए ने विकास खंडों का आवंटन कर दिया। शरद कनौजिया को कौड़िहार, बहरिया, भगवतपुर, सोरांव, होलागढ़, जसरा, मेजा व सैदाबाद जबकि रीनू जायसवाल को नगर क्षेत्र, बहादुरपुर, श्रृंग्वेरपुर, सहसों, प्रतापपुर, फूलपुर, मऊआइमा व धनूपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अंतरिक्ष शुक्ला को चाका, कोरांव, उरुवा, करछना, शंकरगढ़, मांडा, कौंधियारा व हंडिया की जिम्मेदारी मिली है। बीएसए के अनुसार एसआरजी सदस्यों को आवंटित विकास खंडों में दो माह तक कार्य करने के बाद आपस में विकास खंडों का परिवर्तन (रोटेशन) किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...