लखीसराय, फरवरी 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद के नवनियुक्त ईओ कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने गुरुवार को कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व ईओ रमन कुमार, नगर सभापति अरविंद पासवान एवं उपसभापति शिव शंकर राम सहित नगर परिषद के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभात रंजन ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास को निरंतर गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने नगरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने व विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.