पटना, मई 21 -- खान एवं भूतत्व विभाग में गुरुवार को नवनियुक्त आठ खनिज विकास पदाधिकारियों ने योगदान दिया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी 25 मई से बिपार्ड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने-अपने पदस्थापित जिलों में योगदान देंगे। इस मौके पर खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए बिहार तथा विभाग का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें। विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि विभागीय कार्यों में अनुशासन, जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर विभाग के निदेशक (खान) मनेश कुमार मीणा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...