नवनियुक्त आईजी कुमाऊं निवेदिता ने राज्यपाल से भेंट की
नैनीताल, जून 9 -- नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से मंगलवार को लोक भवन नैनीताल में कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) निवेदिता कुकरेती ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दी। इसके अलावा डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल के महानिदेशक भगवती प्रसाद पांडे ने भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से मंगलवार को लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने उनसे अकादमी में प्रशासनिक प्रशिक्षण, सुशासन तथा लोकसेवकों की क्षमता संवर्धन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। यह भी पढ़ें- नवनियुक्त आईजी कुमाऊं निवेदिता ने राज्यपाल से भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.