नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र
मैनपुरी, सितम्बर 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजीव प्रसारण के उपरांत स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में जिला स्तरीय सम्मान एवं नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में नव-नियुक्त 65 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 60 सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा महिला कल्याण योजनाओं की लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि बच्चों और गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य, पोषण व प्रारंभिक शिक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने उनके कार्यों को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए मानदेय वृद्धि, Rs.5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, पोशाक भत्ता और स्मार्टफोन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं दी हैं। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.