फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद। श्री महावीर स्वामी जैन श्वेताम्बर शिखरबद्ध जिनालय का 21वां वार्षिकोत्सव एवं नवध्वजारोहण समारोह 10 अप्रैल शुक्रवार को होगा। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-16 स्थित श्री आत्म वल्लभ जैन भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम जैन समाज के श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। समारोह में सुबह 8:30 बजे स्नात्र पूजा से शुरुआत होगी, इसके बाद नौ बजे सतरभेदी पूजा आयोजित की जाएगी। शुभ मुहूर्त में नवध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न होगा। दोपहर 1:15 बजे साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु भाग लेंगे। इस अवसर पर अहमदाबाद से सुप्रसिद्ध विधिकारक जयेश भाई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन करेंगे। अशोक जैन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...