नवदुर्गा व ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील
उरई, मार्च 18 -- कुठौंद। आगामी त्यौहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना कुठौंद परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया। सभी ने दोनों त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.