नवदिशा अध्यक्ष नीतू अग्रवाल ने संभाला पदभार
लखीमपुरखीरी, जून 30 -- नव दिशा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतू अग्रवाल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। नीतू अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष संस्था महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्थान के लिए सेवा परियोजनाएं चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि नव दिशा डिस्ट्रिक्ट द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करते हुए सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगी। निर्वतमान अध्यक्ष दीपाली गुप्ता नीतू अग्रवाल अध्यक्ष, कनक बरनवाल सचिव, सारिका गुप्ता कोषाध्यक्ष, लता अग्रवाल आईएसओ व अरुणा अग्रवाल संपादक के रूप में दायित्व निभाएंगी। संस्था की चार्टर प्रेसिडेंट कुमकुम गुप्ता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.