नवदिया सितारगंज में देवहा में डूबकर बच्चे की मौत
पीलीभीत, मई 13 -- बीसलपुर। गांव नवदिया सितारगंज में देवहा नदी में बच्चे की डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता पिता और परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया है। बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी विनीता देवी पत्नी राहुल का नवदिया सितारगंज में मायका है। वह अपने मायके वेदप्रकाश के घर आई थी। सुबह विनीता का भाई देवहा पर पालेज से तरबूज लेने गया था। बच्चों के साथ खेल रहा विनीता का चार वर्षीय पुत्र मामा के पीछे चला गया। यह बात मामा अभिषेक को पता भी नहीं चली कि उनका भांजा आ रहा है। पास में बह रही देवहा नदी में भांजा डूब गया। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन ऋषभ का पता नहीं चल सका। पालेज पर काम रहे लोगों ने जब बच्चे का शव देवहा में उतराता देखा तो उसे बाहर निकाला। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.