पीलीभीत, जनवरी 22 -- बीसलपुर। गांव नवदिया सितारगंज में देर रात चोर चोर आया शोर मचा। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच में पकड़ा गया वृद्ध मंद वुद्धि पाया गया। बीसलपुर के गांव सितारगंज नवदिया में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग रात्रि में घूम रहा था। ग्रामीणों को संदिग्ध वृद्ध पर शक हुआ और चोर आया चोर का शोर मचा दिया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे कोतवाली ले आई। जब जांच की गई तो वृद्ध मुजफ्फर नगर के मुबारकपुर का रहने वाला पाया गया। उसके चार पुत्र हैं। काफी समय से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...