पिथौरागढ़, फरवरी 10 -- पिथौरागढ़। राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी का पौधारोपण अभियान जारी है। मंगलवार को गुरुरानी ने बताया कि उन्होंने डीडीहाट में नवदंपति सचिन और डॉ. मीनाक्षी को अभियान से जोड़ते हुए विवाह के बाद एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। दोनों ने कहा कि वह अब अपने हर सालगिरह पर पौधा रोपण करेंगे। साथ ही अन्य को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। यहां निरंजना गुरुरानी, सौरभ साह, विपिन जोशी, प्रदीप कन्याल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...