नवदंपति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
समस्तीपुर, मई 2 -- मोहिउद्दीननगर। बोचहा पंचायत में विवाह के बाद एक नवदंपति ने आम का फलदार पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया है। पर्यावरण प्रेमी सुजीत कुमार भगत के नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में संजीत राय की पुत्री स्वीटी का विवाह बेगूसराय के बीएमपी सब-इंस्पेक्टर हरिनंदन यादव के पुत्र बिट्टू से हुआ था। नवदंपति ने संकल्प लिया कि वे हर मांगलिक कार्य में पौधारोपण को बढ़ावा देंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे। सुजीत भगत ने अपील की कि शुभ अवसरों पर पौधारोपण कर ग्लोबल वार्मिंग रोकने मे सहयोग करना एचएम सब का दायित्व है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जवाहर लाल राय, डॉ. सुनील राय, पूर्व विधायक प्रत्याशी राज कपूर सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.